Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 171st Foundation Day of Railways : उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन  ने एक्सिस बैंक शाखा की उप प्रबंधक को किया सम्मानित

171st Foundation Day of Railways : उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन  ने एक्सिस बैंक शाखा की उप प्रबंधक को किया सम्मानित

By santosh singh 
Updated Date

सुलतानपुर। रेलवे के 171-वें स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन सुलतानपुर शाखा द्वारा एक्सिस बैंक सुलतानपुर शाखा की उप प्रबंधक शिवालि सिंह को सम्मानित किया गया। रेलवे विभाग के कर्मचारी बैंक में किसी भी काम से जाने पर शिवालि द्वारा अविलम्ब काम करते हुए सर्वोत्तम सेवा प्रदान किया जाता है। जिसकी प्रशंसा कर्मचारी अपने संगठन उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन के शाखामंत्री पंकज दुबे से किया करते थे।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

रेल कर्मचारियों को बेहतर सेवा प्रदान करने की बात को जानकर व उनके अच्छे व्यवहार से प्रभावित होकर शाखामंत्री ने उन्हें रेलवे स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सम्मानित करने का निर्णय लिया। आज एक्सिस बैंक के सुलतानपुर शाखा पहुंच कर शिवालि सिंह को ट्राफी से सम्मानित किया। इस अवसर पर बैंक के शाखा प्रबंधक सुधीर मिश्रा, यूनियन के संगठन मंत्री इन्द्रजीत कुमार, मीडिया प्रभारी मिथिलेश पाण्डेय उपस्थित रहे।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement