Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. इंदौर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में 18 वर्षीय छात्र को आया हार्ट अटैक, 60 सेकंड के अंदर यूं चली गई जान, देखें Video

इंदौर के कोचिंग इंस्टीट्यूट में 18 वर्षीय छात्र को आया हार्ट अटैक, 60 सेकंड के अंदर यूं चली गई जान, देखें Video

By santosh singh 
Updated Date

इंदौर। देश में पिछले कुछ महीनों से साइलेंट अटैक (Silent Attack)  के मामले तेजी से बढ़े हैं। जानकारों की मानें तो सर्दियों के मौसम में इसके मामलों में और इजाफा हो जाता है। साइलेंट अटैक (Silent Attack)   का ताजा मामला मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर जिले (Indore District) में सामने आया है। एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में पढ़ रहे छात्र की मौत हो गई है। इससे पहले, इंदौर में ही बीते महीने साइलेंट अटैक (Silent Attack) से मौत का एक और मामला सामने आया था।

पढ़ें :- MP Rajya Sabha : हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन, CM मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

18 वर्ष की उम्र में चली गई जान

पढ़ें :- AAP Candidate List : पंजाब चुनाव के लिए आप ने 40 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, देखें- किसको मिला टिकट

ये मामला भंवरकुआं थाना क्षेत्र (Bhanwarkuan Police Station Area) का है। मृतक का नाम राजा बताया जा रहा है। राजा की उम्र 18 वर्ष थी और वो रगोली का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, राजा प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। राजा बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई के साथ-साथ मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPCS) परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।

कोचिंग इंस्टीट्यूट में ‘साइलेंट मौत’

राजा भंवरकुआं क्षेत्र में ही वह कोचिंग के लिए जाता था। बाकी दिनों की तरह बुधवार को भी वह इंस्टीट्यूट में बैठकर क्लास ले रहा था। उसके साथ अन्य कई छात्र भी मौजूद थे। पढ़ाई के दौरान ही राजा को साइलेंट अटैक (Silent Attack)  आया और उसकी मौत हो गई।

क्लास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में इसकी रिकॉर्डिंग भी हुई है। वीडियो में दिखाई देता है कि राजा क्लास में बैठा है। इसी दौरान वह अचानक बेहोश हो जाता है। उसके साथी छात्र राजा को उठाते दिख रहे हैं, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे फिर सीने में दर्द उठता है और वो नीचे गिर जाता है। राजा के साथी उसे टावर चौराहा स्थित निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने उसका इलाज किया और आईसीयू (ICU) में  रखा, लेकिन उसकी मौत हो गई।

पढ़ें :- दीपोत्सव-2026 : घर बैठे श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित करेंगे आस्था के एक लाख दीप, रामभक्त डिजिटल माध्यम से बनेंगे सहभागी
Advertisement