2024 Kawasaki Z650RS bike : कावासाकी इंडिया भारतीय बाजार में अपने मॉडल लाइनअप के विस्तार पर काम कर रही है। 2024 कावासाकी Z650RS बाइक भारत में लॉन्च हो गई है। जिसकी कीमत 6.99 लाख एक्स-शोरूम रखी गई है। इससे पहले ब्रांड ने लगभग एक महीने पहले कावासाकी एलिमिनेटर 500 लॉन्च किया था। इस बाइक में कावासाकी ने ज्यादा बदलाव नहीं किए हैं। इसमें सिर्फ ट्रैक्शन कंट्रोल जोड़ा गया है।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
जापानी वाहन निर्माता ने बाइक की बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक आधिकारिक साइट या नजदीकी डीलरशिप से बुकिंग कर सकते हैं। ये बाइक केवल मेटालिक मैट कार्बन ग्रे रंग में पेश की गई है। हालांकि वैश्विक बाजार में अन्य कलर्स में भी उपलब्ध हैं।
2024 कावासाकी Z650RS की बात करें तो यह मोटरसाइकिल पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च की गई थी और यह पिछली पीढ़ी की तुलना में 7,000 रुपये अधिक महंगी है। कावासाकी में एक ट्यूबलर डायमंड फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, जो सामने टेलीस्कोपिक फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक द्वारा निलंबित है। ब्रेकिंग के लिए सामने की ओर दोहरी 272 डिस्क और पीछे की ओर 186 मिमी डिस्क द्वारा नियंत्रित किया जाता है।