Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2024 KTM 200 Duke : 2024 केटीएम 200 ड्यूक दो नए रंगों में आई , जानें किसे मिलेगी टक्कर

2024 KTM 200 Duke : 2024 केटीएम 200 ड्यूक दो नए रंगों में आई , जानें किसे मिलेगी टक्कर

By अनूप कुमार 
Updated Date

2024 KTM 200 Duke :युवा दिलों की धड़कन केटीएम मोटरसाइकिल 2024 केटीएम 200 ड्यूक को दो नए रंगों में लेकर आई है। नये रंगों में  200 ड्यूक  और भी आकर्षक लग रही है।  इसके नये रंग रूप में इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज और नया डार्क गैल्वेनो रंग शामिल किया गया हैं। ये दोनों कलर ऑप्शन मौजूदा डार्क सिल्वर मेटालिक ट्रिम के साथ बेचे जाएंगे। electronic orange color पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन इसमें पुराने मॉडल के सिल्वर पैनल के विपरीत सफेद टेल सेक्शन के साथ नए डिकल्स और ब्लैक फिनिश के बजाय टैंक पर गहरे नीले रंग की फिनिश है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

कीमत
कीमत की बात करें तो इस बाइक की पहले के समान 1.97 लाख रुपये एक्स-शोरूम है और इसका मुकाबला सुजुकी गिक्सर 250 और यामाहा MT 15 से है।

इंजन
2024 KTM 200 Duke में 199.5cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया है, जो 24.67bhp की पावर और 19.3Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसे स्लिपर क्लच और 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा है।

Advertisement