Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2024 Tata Altroz Racer : लॉन्च से पहले टाटा की आगामी अल्ट्रोज रेसर हुई स्पॉट, इन खूबियों के साथ कार की होगी एंट्री!

2024 Tata Altroz Racer : लॉन्च से पहले टाटा की आगामी अल्ट्रोज रेसर हुई स्पॉट, इन खूबियों के साथ कार की होगी एंट्री!

By Abhimanyu 
Updated Date

2024 Tata Altroz Racer : टाटा मोटर्स की नई अल्ट्रोज रेसर (2024 Tata Altroz Racer) को हाल ही में लॉन्चिंग से पहले कुछ फीचर्स के साथ स्पॉट किया गया है। आगामी गाड़ी के इंजन में कुछ बदलाव की उम्मीद है। हालांकि, बाहरी तौर पर बदलाव देखने की उम्मीद न के बराबर है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा इन दिनों 1.2L पेट्रोल इंजन को विकसित करने के साथ-साथ एक नए 1.5L पेट्रोल इंजन पर काम कर रही है। नया इंजन अधिक पावर और टॉर्क पैदा करने में सक्षम होगा। आगामी टाटा अल्ट्रोज रेसर को अल्ट्रोज आई-टर्बो की तुलना में ज्यादा पावरफुल ट्यून के साथ उत्सर्जन परीक्षण के साथ स्पॉट किया गया है।

इसके अलावा आगामी कार में बाहरी तौर पर बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और पहियों को भी बरकरार रखा जा सकता है। काली धारियों वाले बोनट समेत कई अन्य चीजें भी समान रहने की संभावना है। टाटा अल्ट्रोज रेसर में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ 10.2 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन पेश किए जाने की उम्मीद है।

 

 

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
Advertisement