पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
मेटैलिक मूनडस्ट ग्रे
कावासाकी ने 2025 मॉडल वर्ष के लिए निंजा 300 में कुछ बदलाव किए हैं। बाइक में नया प्रोजेक्टर हेडलैंप और बड़ी विंडस्क्रीन है। यह तीन नए रंगों में उपलब्ध है: ‘आर’ से प्रेरित लाइम ग्रीन, कैंडी लाइम ग्रीन और मेटैलिक मूनडस्ट ग्रे।
निंजा 300 ट्यूबलर डायमंड-टाइप फ्रेम पर आधारित है, जिसे आगे की तरफ 37 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ मोनो-शॉक द्वारा सस्पेंड किया गया है। ब्रेक सेटअप में आगे और पीछे क्रमशः 290 मिमी और 220 मिमी पेटल-टाइप डिस्क शामिल हैं।
इंजन
इंजन पावर की बात करें तों निंजा 300 में वही 295cc, पैरेलल-ट्विन इंजन है। यह 11,000 आरपीएम पर 38.8 बीएचपी और 10,000 आरपीएम पर 26.1 एनएम उत्पन्न करता है। इंजन को असिस्ट और स्लिपर क्लच के माध्यम से 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
रियर पेटल डिस्क सेटअप
ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे की ओर 290mm का फ्रंट डिस्क और 220mm का रियर पेटल डिस्क सेटअप दिया गया है, जिसके साथ डुअल-चैनल ABS दिया गया है।
पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?
बाजार में इस बाइक का मुकाबला Aprilia RS 457, KTM RC 390, Yamaha R3 और अन्य मॉडलों के साथ होता है।