Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Mangal Uday 2025 :  ग्रहों के सेनापति मंगल 2026 में होंगे उदय , इन राशियों की किस्मत चमकेगी

Mangal Uday 2025 :  ग्रहों के सेनापति मंगल 2026 में होंगे उदय , इन राशियों की किस्मत चमकेगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Uday 2025 :  ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों के सेनापति का दर्जा प्राप्त है। जातक के जीवन में मंगल ग्रह का गहरा प्रभाव पड़ता है। मंगल देव से व्यक्ति की ऊर्जा, शक्ति, साहस और भाई-बहनों से रिश्ते में परिवर्तन आता है। इसके अलावा रक्त से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं या बढ़ जाती हैं। राशि और नक्षत्र गोचर करने के साथ-साथ अपनी चाल चलते हुए मंगल ग्रह उदय और अस्त अवस्था में भी जाते हैं।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

द्रिक पंचांग के अनुसार, 1 नवंबर 2025 को शाम 6 बजकर 36 मिनट पर मंगल ग्रह अस्त हुए थे, जो अगले साल 2 मई को उदय होंगे। शनिवार को सुबह 4 बजकर 30 मिनट के आसपास मंगल उदय होंगे। आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका भाग्य 2026 में मंगल ग्रह के उदय होने से चमक सकता है।

वृषभ राशि
मंगल के ग्रह उदय होंगे तो वृषभ राशि वालों को खास लाभ होगा। खासकर, जातकों के साहस और उत्साह में वृद्धि होगी। 2026 में लाभकारी साबित होगा। मई के बाद आपकी मैरिड लाइफ में भी खुशहाली बनी रहेगी।

सिंह राशि
मंगल का उदय होना सिंह राशि के जातकों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कुछ छोटे-मोटे स्रोतों से धन लाभ होगा। जमीन से जुड़ा कोई विवाद घर में चल रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा। साथ ही घरवालों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृश्चिक राशि
मंगल ग्रह का उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। नौकरी में भी स्थिरता आएगी। उच्च अधिकारी आपके काम से खुश व संतुष्ट रहेंगें। इसके अलावा नई नौकरी मिलने की भी संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम करने वाले जातकों को 2026 में लाभ होने की संभावना है।

पढ़ें :- Masik Durga Ashtami 2026 : भाद्रपद की मासिक दुर्गाष्टमी व्रत पालन करने से आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है , जानें मुहूर्त
Advertisement