2025 Tata Altroz Facelift : टाटा मोटर्स ने प्रीमियम हैचबैक 2025 टाटा अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने 2025 ऑल्टोरज़ फेसलिफ्ट को 6.89 लाख रुपये (Ex-showroom introductory price) से शुरू किया है। यह प्रीमियम हैचबैक चार वेरिएंट में उपलब्ध है, स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और एक्म्पलिश्ड एस। बाद वाला टॉप ट्रिम दो विकल्पों में आता है – एक्म्पलिश्ड एस और एक्म्पलिश्ड+ एस। टाटा मोटर्स ने घोषणा की है कि 2025 ऑल्टोरज़ की बुकिंग 2 जून से शुरू होगी।
पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की
इंजन और ट्रांसमिशन विकल्प
अल्ट्रोज़ फेसलिफ्ट तीन अलग-अलग पावरट्रेन में उपलब्ध है, जिसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर डीज़ल और CNG ट्रिम शामिल हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता (Indian automobile manufacturer) ने अल्ट्रोज़ रेसर में उपलब्ध 118bhp 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को पेश नहीं करने का फैसला किया है।
सेफ्टी और फीचर्स
टाटा मोटर्स की इस प्रीमियम हैचबैक में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबलिटी प्रोग्राम और सीट बेल्ट रिमाइंडर (Seat belt reminder) के साथ 3 प्वाइंट ELR जैसे खास फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इस गाड़ी में कंपनी ने स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील, रिमोट कीलेस एंट्री, ऑल डोर पावर विंडो, मल्टी ड्राइव मोड्स और आइडल स्टार्ट/स्टॉप जैसी खूबियां दी गई हैं।