2026 Kawasaki Ninja 500 : 2026 कावासाकी निंजा 500 भारत में आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसमें अपना आइकॉनिक लाइम ग्रीन कलर भी शामिल किया है।
पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?
E20-कम्पैटिबल इंजन
2026 कावासाकी निंजा 500 की सबसे बड़ी खासियत इसका E20-कम्पैटिबल इंजन है। 451 सीसी लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है। यह इंजन लगभग 45 हॉर्सपावर और 42.6 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जिसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कावासाकी स्टैंडर्ड तौर पर असिस्ट और स्लिपर क्लच भी देती है।
लुक और डिजाइन
डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 2026 कावासाकी निंजा 500 में पहले की तरह ही दमदार बॉडीवर्क, Twin LED headlights, दमदार फ्यूल टैंक और फुल-फेयरिंग डिज़ाइन है, जो इसे एक शानदार Supersport bike का लुक देता है।
कीमत
2026 कावासाकी निंजा 500 की कीमत अब ₹5.76 लाख हो गई है, जो पहले से ₹10,000 ज्यादा है। इसकी कीमत बढ़ने का एक बड़ा कारण यह है कि यह बाइक भारत में Completely Built Unit (CBU) के रूप में लाई जाती है, यानी इसे पूरी तरह तैयार हालत में विदेश से आयात किया जाता है।