2026 Tata Tiago : भारतीय आटो बाजार में सीएनजी कारों बढ़ती डिमांड के बीच टाटा मोटर ने सीएनजी का नया टीजर जारी कर दिया। कंपनी 28 मई को इसकी कीमतों का खुलासा करेगी। टीजर ने कई बड़े फीचर्स की झलक दिखा दी है।
पढ़ें :- E100-Compatible Flex-Fuel Passenger Car : जून में इस तारीख को आ रही है देश की पहली इथेनॉल कार , ऑटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा कदम
मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील
नए टीजर के मुताबिक, 2026 टाटा टियागो iCNG के केबिन में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कार में पहले से बड़ी Free-standing touchscreen infotainment unit, फ्लोटिंग स्टाइल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और नया टू-स्पोक Multifunction Steering Wheel दिया जा सकता है। इसके साथ Car with Dual-Tone Black और Grey Seat Upholsteryके इंटीरियर को ज्यादा Premium Look दे सकती है।
पेडल शिफ्टर्स बड़ी खासियत
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत Paddle Shifter हो सकते हैं। अगर यह फीचर मिलता है, तो Tiago iCNG अपने सेगमेंट की चुनिंदा CNG हैचबैक में शामिल हो जाएगी, जिसमें यह तकनीक मौजूद होगी।
पेडल शिफ्टर
इससे पहले Tata ने Punch iCNG में यह फीचर पेश किया था. ऑटोमैटिक कारों में स्टीयरिंग व्हील के पीछे दिए गए छोटे लीवर (फ्लैप) को Paddle Shifter कहते हैं। इनकी मदद से ड्राइवर बिना क्लच दबाए और गियर लीवर को छुए बिना, सिर्फ उंगलियों से गाड़ी के गियर को मैन्युअल रूप से बढ़ा या घटा सकता है।
कार के अंदर होगा बड़ा बदलाव
सिर्फ इतना ही नहीं, कार के सेंटर कंसोल में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पारंपरिक गियर लीवर की जगह नया Rotary Drive Selector दिया जा सकता है। इसके अलावा इंजन स्टार्ट-स्टॉप बटन, 65W Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट और ड्यू Dual Wireless Smartphone Charging पैड जैसे फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।