Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2027 Kawasaki Vulcan S : लॉन्च हुई कावासाकी की 649cc वाली नई बाइक ,  जानें कीमत और खासियत

2027 Kawasaki Vulcan S : लॉन्च हुई कावासाकी की 649cc वाली नई बाइक ,  जानें कीमत और खासियत

By अनूप कुमार 
Updated Date

2027 Kawasaki Vulcan S :  रफ़्तार और संतुलन के लिए मशहूर कावासाकी ने अपनी क्रूजर बाइक Vulcan S को 2027 के लिए अपडेट कर दिया है। हालांकि, नई बाइक के ज्यादातर मैकेनिकल फीचर्स मौजूदा 2026 मॉडल जैसे ही रखे गए हैं।

पढ़ें :- Royal Enfield Classic 350 की कीमतों में इस साल तीसरी बार इजाफा, जानें क्या है नई कीमत?

इंजन
2027 कावासाकी वल्कन एस के ज्यादातर मैकेनिकल पार्ट्स पहले जैसे ही रखे गए हैं. हालांकि, 2026 मॉडल के अपडेट के दौरान इसके 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन का टॉर्क 1.4Nm कम कर दिया गया था, जिसके बाद यह 61hp की पावर और 61Nm का टॉर्क देता था।

रेंज
अब 2027 मॉडल के साथ Kawasaki ने यह 1.4Nm टॉर्क वापस दे दिया है। यानी बाइक एक बार फिर 62.4Nm का टॉर्क जनरेट करेगी, बिल्कुल 2024 मॉडल की तरह। हालांकि, पावर आउटपुट और पावर व टॉर्क मिलने वाले RPM रेंज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फीचर्स
बाइक के फीचर्स में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है. इसमें पहले की तरह एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है और राइडर सेफ्टी के लिए सिर्फ डुअल-चैनल ABS दिया गया है।

डिस्क ब्रेक
ब्रेकिंग की बात करें तो दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मौजूद हैं, लेकिन इस बार इनके साइज छोटे कर दिए गए हैं। आगे अब 272mm का डिस्क रोटर मिलता है, जबकि 2026 मॉडल में यह 300mm का था। वहीं, पीछे का डिस्क भी 250mm से घटाकर 216mm कर दिया गया है।

पढ़ें :- अपडेटेड Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, अब मिलेगा नया 5-इंच TFT डिस्प्ले और कई नए फीचर्स

कलर ऑप्शन
Kawasaki Vulcan S को एक नए Metallic Carbon Gray कलर में भी पेश किया गया है, जिसमें हल्की सी bluish-green शेड देखने को मिलती है।

इस नए कलर ने 2026 मॉडल के Metallic Flat Spark Black कलर को रिप्लेस किया है।

कीमत
इन बदलावों के साथ कंपनी ने 2027 Kawasaki Vulcan S की कीमत 8.23 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। नई Vulcan S की कीमत पुराने 2026 मॉडल से 10,000 रुपये ज्यादा है।

Advertisement