Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने के लिए तैयार बैठे हैं…केशव मौर्य का बड़ा बयान

समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने के लिए तैयार बैठे हैं…केशव मौर्य का बड़ा बयान

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सियासी बवाल मचा हुआ है। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर के बाद अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान आया है। केशव मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने जा रही है। उन्होंने कहा कि, समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार बैठे हैं। टीएमसी से बुरा हाल सपा को होगा। हम अभी उन्हें नहीं ले रहे हैं। बीजेपी किसी पार्टी को नहीं तोड़ती है। केशव मौर्य ने कहा कि, परिवारवाद और भ्रष्टाचार से पार्टियां टूट रही हैं।

पढ़ें :- राजभर के आरोपों पर अखिलेश बोले- भविष्यवाणी कर बतायें भाजपा उन्हें कितनी सीट दे रही

बता दें कि, इससे पहले ओपी राजभर ने बुधवार सुबह इसको लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है।महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है।

Advertisement