25 years of Jamnagar Refinery : जामनगर रिफाइनरी (Jamnagar Refinery) के 25 साल पूरे होने पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की निदेशक ईशा अंबानी-पीरामल (Isha Ambani-Piramal, Director, Reliance Industries Limited) ने इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए एकत्रित कर्मचारियों और उनके परिवारों को भावपूर्ण संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे जटिल रिफाइनरियों (Complex Refineries) में से एक की यात्रा का स्मरण किया गया, जिसकी परिकल्पना रिलायंस के संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने की थी और जिसे मुकेश अंबानी के दृढ़ नेतृत्व ने साकार किया।
पढ़ें :- बिल गेट्स ने माना जेफरी एपस्टीन के साथ संपर्क रखना उनकी गलती थी, कबूल किया शादी के बाद भी उन्होंने तीन महिलाओं से बनाए थे संबंध
ईशा अंबानी-पीरामल ने रिफाइनरी और इसकी विरासत से अपने व्यक्तिगत संबंध साझा किए। ईशा अंबानी-पीरामल ने कहा, आज जब हम जामनगर के 25 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं, तो मुझे अपने दादाजी बहुत याद आ रहे हैं। यह उनका सपना था, एक ऐसा सपना जो उनके दिल में बसता था। उन्हें यह देखकर बहुत गर्व होता कि जामनगर आज कितना विकसित बन गया है। वह यहां होते तो पूछते, ‘तुम लोग खुश हो कि नहीं’? और मैं कहना चाहती हूं कि हम सभी जामनगर की तरक्की देखकर आज बहुत खुश हैं।
Ms. Isha Ambani-Piramal, Director, Reliance Industries Limited addressing employees and their families gathered to celebrate 25 years of Jamnagar Refinery pic.twitter.com/A8qo9gOsge
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) January 2, 2025
पढ़ें :- पर्दाफाश न्यूज पर खबर प्रकाशित होने के 7 महीने बाद नीद से जागा MDA, शोरूम के नक्शे पर बिल्डिंग में दीपा हॉस्पिटल था संचालित
ईशा ने अपने पिता मुकेश अंबानी की तारीफ करते हुए कहा कि मैंने अपने पिता को उनके पिता का सपना पूरा करने के लिए पूरे समर्पण से काम करते देखा है। मेरे पिता एक दूरदर्शी और दृढ़ निश्चयी व्यक्ति हैं। उनके लिए कर्तव्य से बड़ा कुछ भी नहीं है। उनके लिए अपने पिता के सपने को पूरा करना ही सबकुछ है।