पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल ने रूपंदेही के ओमसतिया-4 से 272 किग्रा गांजा बरामद किया है। सशस्त्र प्रहरी बल के 27 वीं वाहिनी के एसपी के अनुसार गांजा को भैरहवा के डांडा पुल के पास बरामद किया गया .बरामद कंटेनर का नंबर यूपी 78 बीटी 8297 है. जो छिपाकर भारत ले जाया जा रहा था। उक्त कंटेनर में भारत से मोटरसाइकिल निर्यात कर लाया गया था और इधर से वह गांजा लादकर सोनौली बार्डर के रास्ते भारत ले जाने वाला था।
पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी ने बताया कि सशस्त्र प्रहरी बल के केन्द्रीय जांच ब्यूरो के विशेष जानकारी के आधार पर सशस्त्र प्रहरी बल के पुलिस अधीक्षक आनन्द थापा मगर के नेतृत्व में जवानों की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने चेकपोस्ट पर कंटेनर की जांच किया गया तो चालक के सीट के ऊपर बने केबिन में बने विशेष रूप की बनी कैविटी में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद किया गया।
एसपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंटेनर के चालक सतनाम सिंह निवासी जिला लुधियाना भवदीप सिंह नगर वार्ड नंबर 10 पंजाब भारत को हिरासत में ले लिया गया है।
सशस्त्र पुलिस अधीक्षक थापा ने कहा यह कंटेनर पंजाब के लुधियाना जा रही थी। इसमें चालक भी है। चालक के पास से एक नेपाली एनसीएल का सिम भी बरामद किया गया है।
सशस्त्र प्रहरी बल के प्रारंभिक अनुसार गिरफ्तार चालक सतनाम सिंह ने बताया कि कि उसे यह बताया गया था. कि चितवन के नारायणगढ़ से 10 किमी पश्चिम में पूर्व-पश्चिम राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक को फंसा हुआ छोड़ दिया है। इस लिए वह उसे लेने आया था।
पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
सशस्त्र प्रहरी बल ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी कर ली है.और आगे की जांच के लिए जब्त किया गया गांजा, कंटेनर और चालक को नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट