Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar :बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट, ये तीनों पाकिस्तानी

Bihar :बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया हाई अलर्ट, ये तीनों पाकिस्तानी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार में जैश ए मोहम्मद के 3 घुसने  की खबर सामने आई है। इसके बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने   गुरुवार (28 अगस्त, 2025) को हाई अलर्ट जारी किया है। आतंकियों की एंट्री की खबर मिलते ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी एक्शन मोड में आ गए हैं।

पढ़ें :- सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी

नेपाल के रास्ते घुसने की सामने आई बात

मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आतंकी नेपाल के रास्ते से बिहार के मोतीहारी जिले में प्रवेश किए हैं।  ये तीनों  पाकिस्तानी हैं । वहीं तीनों आतंकियों की पहचान  हुई है आतंकी हसनैन अली रावलपिंडी का रहने वाला है । आदिल हुसैन उमरकोट का रहने वाला है।  वहीं तीसरा मो. उस्मान बहावलपुर का निवासी है.। बताया गया है कि ये तीनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं.बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से इन तीनों आतंकियों की तस्वीर जारी की गई है. इनके पासपोर्ट से संबंधित जानकारी सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों से साझा की गई है. बिहार में विधानसभा चुनाव को देखते हुए आतंकी गतिविधि पर लगातार पुलिस मुख्यालय की नजर है. इसी बीच यह अहम जानकारी सामने आई जिसके बाद हाई अलर्ट जारी किया गया है.

अगस्त के दूसरे सप्ताह में पहुंचे थे काठमांडू

वहीं सबसे बड़ी बात ये है की ये तीनों आतंकी अगस्त के दूसरे हफ्ते में काठमांडू पहुंच गए थे। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी । वहां से पिछले सप्ताह बिहार में घुसे हैं. अब जाकर यह भनक लगी है. इन आतंकवादियों द्वारा देश के किसी हिस्से में आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की आशंका जताई गई है.पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के खुफिया तंत्र को सक्रिय कर सूचना संकलन करने और संदिग्ध आतंकियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है. बता दें कि बिहार में ऐसे समय पर हाई अलर्ट जारी हुआ है जब प्रदेश में एसआईआर का मुद्दा गरम है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी जैसे विपक्ष के तमाम बड़े नेताओं का बिहार दौरा हो रहा है.

पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद

 

Advertisement