Patna: बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने से ठीक पहले महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कई बड़े ऐलान किए हैं। तेजस्वी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 14 जनवरी को मंकर संक्रांति पर हम ‘माई बहिन मान योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में 30,000 रुपये जमा करेंगे। इसके अलावा, तेजस्वी ने उनकी सरकार बनने पर धान और गेहूं के लिए एमएसपी के अलावा क्रमशः 300 रुपये और 400 रुपये देने का वादा भी किया है।
पढ़ें :- चिराग पासवान पर तेजस्वी यादव का तीखा तंज, बोले- ऐसे केंद्रीय मंत्री बनने का क्या फायदा जब आपकी सरकार में कोई सुने ही नहीं?
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि इस बार जनता बदलाव मूड में है। इस बार का वोट परिवर्तन का है। जनता पुरानी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा, “सरकार बनने के बाद, मकर संक्रांति – 14 जनवरी को, हम ‘माई बहन मान योजना’ के तहत महिलाओं के खातों में पूरे साल के लिए 30,000 रुपये जमा करेंगे।” उन्होंने कहा, “हम पूरे बिहार में प्रचार कर रहे हैं। चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार का यह आखिरी दिन है। लोग बदलाव के मूड में हैं। इस बार बिहार की जनता 20 साल से सत्ता में काबिज सरकार को उखाड़ फेंकेगी।”
तेजस्वी ने यह भी कहा, ‘आज हमने किसानों के लिए जो घोषणा की है, सरकार बनते ही हम सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त कर देंगे। पैक्स को जनप्रतिनिधि का पदनाम दिया जाएगा। धान और गेहूं के लिए एमएसपी के अलावा क्रमशः 300 रुपये और 400 रुपये दिए जाएंगे।’ महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार ने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर सरकारी कर्मचारी, चाहे वह पुलिस हो या स्वास्थ्यकर्मी या शिक्षक, उनका ट्रांसफर पोस्टिंग उनके होम कैडर के 70 किलोमीटर के दायरे में ही होगा।