Lok Sabha Election Phase 4: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग जारी है। चौथे चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 प्रत्यशियों के लिए मतदान कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 39.68 प्रतिशत ही वोट पड़े हैं।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
वहीं, मतदान के बीच समाजवादी पार्टी की तरफ से एक्स पर लिखा गया है कि, कन्नौज लोकसभा के छिबरामऊ विधानसभा में बूथ संख्या 502 पर बीजेपी का एजेंट सपा के एजेंट को धमकी दे रहा, साथ ही मतदाताओं को बीजेपी के पक्ष में वोट करने का बना रहा दबाव। सपा की तरफ से इस मामले में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की बात कही गयी है।
कन्नौज लोकसभा के छिबरामऊ विधानसभा में बूथ संख्या 502 पर बीजेपी का एजेंट सपा के एजेंट को धमकी दे रहा, साथ ही मतदाताओं को बीजेपी के पक्ष में वोट करने का बना रहा दबाव।
संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @dm_kannauj
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 13, 2024
वहीं, यूपी भाजपा के एक्स अकाउंट से लिखा गया कि, सपाई गुंडों के सामने पुलिस-प्रशासन नतमस्तक, 42-कन्नौज लोकसभा, विधानसभा विधूना के बूथ नंबर 80, 81, 91, 94, 102, 161 व 172 पर सपा के रेड कार्ड होल्डर, अपराधी, माफिया भाजपा के मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बूथों पर सपाई गुडों के साथ मिलकर पीठासीन अधिकारी और पुलिस के लोग बूथ कैप्चरिंग कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग घटना का शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्यवाही करे।
सपाई गुंडों के सामने पुलिस-प्रशासन नतमस्तक
42-कन्नौज लोकसभा
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
विधानसभा विधूना के बूथ नंबर 80, 81, 91, 94, 102, 161 व 172 पर सपा के रेड कार्ड होल्डर, अपराधी, माफिया भाजपा के मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। बूथों पर सपाई गुडों के साथ मिलकर पीठासीन अधिकारी और पुलिस के लोग…
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) May 13, 2024