4th Gen Swift crash test : मारुति सुजुकी 4th Gen Swift जापान में लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी इस गाड़ी को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में Japan NCAP में नई स्विफ्ट का क्रैश टेस्ट किया गया है, जिसमें कार ने 5 में से 4 स्टार रेटिंग हासिल की है।
पढ़ें :- Honda Diwali Discount : होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट , मिल रही बंपर छूट
टायर प्रेशर मॉनिटर
ग्लोबल-स्पेस स्विफ्ट में एलईडी हैडलाइट्स और टेल-लाइट्स, एलईडी डीआरएल, 16 इंच के अलॉय व्हील, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस एप्पल कारप्ले के साथ 9-इंच टचस्क्रीन, 6-एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटर, हिल होल्ड कंट्रोल के साथ-साथ लेन कीपिंग असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। भारत-स्पेक स्विफ्ट में भी यही फीचर्स मिलने की उम्मीद की जा रही है।
सुजुकी स्विफ्ट का कुल स्कोर 197 में से 177.80 अंक था, जिसमें टक्कर सुरक्षा प्रदर्शन में 81 प्रतिशत स्कोर था। 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से किए जा रहे फुल-रैप फ्रंटल कोलिजन टेस्ट में स्विफ्ट के ड्राइवर की सीट को 5 में से 4 स्टार दिए गए, जबकि फ्रंट पैसेंजर साइड ने पूरे पांच अंक हासिल किए।