Lucknow Up : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक मारपीट का मामला सामने आया है। ये मामला सुशांत गोल्फ सिटी के पास फ़ेमस मॉल फिनिक्स प्लासियो स्थित टॉनिक बार का है । बता दें बार के बाहर देर रात एक आदमी पर कई लोगों ने हमला कर दिया। ये घटना करीब 2 बजे रात की है । त्रिवेणीनगर सीतापुर रोड निवासी अनुज सिंह जब टॉनिक बार से बाहर निकल रहे थे, तब माल के गेट पर खड़ी एक XUV में सवार 6-7 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला करने से पहले उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था।
पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये
इसके बाद हमलावरों में से तीन लोगों ने बाउंसर से डंडा छीनकर अनुज पर कई वार किए। वहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह अनुज को बचाया। इस हमले में अनुज बुरी तरह घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अनुज और दो आरोपियों को थाना ले गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।