लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार (Union Home Ministry, Government of India) की ओर से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अफसरों का पुलिस महानिरीक्षक (IG) स्तर पर इम्पैनलमेंट किया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया। सूची में उत्तर प्रदेश के 6 अफसरों का भी नाम शामिल है।
पढ़ें :- फ्लू और स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट हुई यूपी सरकार: डिप्टी सीएम ने बुलाई बैठक, दवाओं के साथ अलग से ओपीडी चलाने के निर्देश
जारी आदेश में लिखा गया है कि ‘मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने केंद्र में महानिरीक्षक ( IG) या समकक्ष पद के लिए निम्नलिखित 65 भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के पैनल को मंजूरी दे दी है। सूची में यूपी से अजय कुमार मिश्रा, शलभ माथुर, नितिन तिवारी, अमित पाठक, दीपिका तिवारी और प्रतिभा अंबेडकर का नाम शामिल है।