67th National Film Awards: 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन विज्ञान भवन (Vigyan Bhawan) में किया जा रहा है। विजेताओ को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu) द्वारा अवॉर्ड दिया जा रहा है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा (Film Awards Announcement) मार्च 2021 में की गई थी। रजनीकांत को 51वें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया, जबकि मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee), कंगना रणौत (Kangana Ranaut) और धनुष को बेहतरीन अभिनय के लिए सम्मानित किया गया।
पढ़ें :- Axar Patel DC New Captain: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बनें अक्षर पटेल
आपको बता दें, छिछोरे को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार मिला। सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म छिछोरे के निर्देशक नितेश तिवारी को सम्मानित किया गया। देश में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुरुआत साल 1954 में हुई थी। गौरतलब है कि इन राष्ट्रीय पुरस्कारों को तब राजकीय फिल्म पुरस्कार कहा जाता था। पहले फिल्म समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पहला स्वर्ण पदक मराठी फिल्म ‘श्यामची आई’ को मिला था।
इन कलाकारों को मिलेगा अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – कंगना रणौत
अभिनेत्री कंगना रणौत को एक बार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला है। उन्हें 25 जनवरी 2019 में रिलीज हुई मणिकर्णिका और 24 जनवरी 2020 में आई पंगा के लिए सम्मानित किया गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – मनोज वाजपेयी
पढ़ें :- UP Police Constable Final Result 2025 : यूपी पुलिस कांस्टेबल के 60244 पदों पर भर्तियों का फाइनल रिजल्ट घोषित, देखें लिस्ट
मनोज वाजपेयी को भोंसले के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला है। देवाशीष मखीजा द्वारा लिखित और निर्देशित ड्रामा फिल्म में मनोज वाजपेयी की भूमिका को लेकर उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म – ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’
स्वाती पांडे द्वारा निर्देशित ‘एलिफेंट डू रिमेम्बर’ ने बेस्ट बॉयोग्राफिकल फिल्म के लिए पुरस्कार जीता है।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – विजय सेतुपति
साउथ अभिनेता विजय सेतुपति को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। उन्हें तमिल फिल्म ‘सुपर डीलक्स’ के लिए सम्मानित किया गया, जो 29 मार्च 2019 में रिलीज हुई थी। त्यागराजन कुमार राजा ने फिल्म को निर्देशित किया था।
पढ़ें :- हमने खेल को बचाने के लिए संघर्ष किया , लेकिन सरकार ने फिर से खेल को बृजभूषण के हवाले कर दिया : विनेश फोगाट
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी
‘द ताशकंद फाइल्स’ में प्रभावशाली किरदार निभाने के लिए दक्षिण अभिनेत्री पल्लवी जोशी को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाज़ा गया है। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित यह फिल्म 12 अप्रैल 2019 में रिलीज हुई थी। 4 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 20 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।
अन्य पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म फ्रेंडली स्टेट – सिक्किम
- सिनेमा पर बेस्ट किताब – संजय सूरी द्वारा रचित ‘अ गांधियन अफेयर: इंडियाज क्यूरियस पोरट्रायल ऑफ लव इन सिनेमा’
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – सोहिनी चट्टोपाध्याय