Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. जापान में 7.1 से तीव्रता से आया भूकंप, दहल गया देश, सुनामी का अलर्ट जारी

जापान में 7.1 से तीव्रता से आया भूकंप, दहल गया देश, सुनामी का अलर्ट जारी

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। जापान (Japan) में बुधवार को भीषण भूकंप (Massive Earthquake) आया है। देश के दक्षिणी हिस्से में आई आफत के बाद सुनामी का अलर्ट (Tsunami Alert) जारी किया गया है। खबर है कि इस भूकंप  की तीव्रता 7.1 (Earthquake Magnitude 7.1) मापी गई है। वॉर्निंग दी गई है कि इस दौरान समुद्र की लहरें कई फीट ऊंची तक उठ सकती हैं। इसके अलावा स्थानीय एजेंसी ने जापान के कम से कम 7 क्षेत्रों के लिए भूकंप की चेतावनी भी जारी की है।

पढ़ें :- जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी, कई इलाकों में ट्रेनें रुकीं, हजारों घरों की बिजली गुल
पढ़ें :- New Zealand Earthquake : न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का भूकंप, तटीय इलाकों में सुनामी का अलर्ट

जापान के मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, 7.1 का भूकंप कुमामोटो (7.1 Magnitude Earthquake in Kumamoto) में दर्ज किया गया है। जापान टाइम्स (Japan Times) की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के भूकंप स्केल पर यह सबसे बड़ा भूकंप माना जा रहा है, जिसकी तीव्रता शिंदो 7 मापी गई है। मौसम विभाग ने सुनामी अलर्ट (Tsunami Alert) जारी करने के बाद लोगों से समुद्र और तटीय स्थानों से दूर रहने के लिए कहा है।

भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 1 मीटर (3.28 फीट) ऊंची लहरों वाली सुनामी की चेतावनी जारी की है। जापान सरकार ने दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की है। मौसम एजेंसी ने लोगों को समुद्र और तटों से दूर रहने की सलाह दी है।

राजधानी टोक्यो से कितना दूर

एजेंसी का कहना है कि सुनामी की चेतावनी कुमामोटो के पश्चिमी तट पर स्थित आरिएक बे के लिए जारी की गई है। यह टोक्यो से करीब 900 किमी की दूरी पर है। साल 2016 में भी कुमामोटो में भीषण भूकंप आया था, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। तब 1800 लोग घायल हुए थे और हजारों घर भी तबाह हो गए थे।

ट्रेन सेवाएं रोकी गईं
क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि भूकंप के बाद उसके सेंडाई और जेनकाई परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी तरह की गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है। ट्रेन संचालक जेआर क्यूशू ने बताया कि भूकंप के बाद उसने अपनी सेवाएं रोक दी हैं। इसमें हाई-स्पीड शिंकानसेन ट्रेनें भी शामिल हैं।

पढ़ें :- Rain alert in UP: यूपी में 13 जिलों में बुधवार जमकर होगी बारिश, इसके बाद लगेगा लंबा ब्रेक
Advertisement