Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 70 साल पुरानी परंपरा: नौतनवा में 25 सितंबर से गूंजेगी रामलीला, 2 अक्टूबर को रावण दहन

70 साल पुरानी परंपरा: नौतनवा में 25 सितंबर से गूंजेगी रामलीला, 2 अक्टूबर को रावण दहन

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  दशहरा पर्व को लेकर नौतनवा कस्बे की ऐतिहासिक रामलीला की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। रामलीला कमेटी की बैठक में मंचन कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सब्जी मंडी पड़ाव स्थित रामलीला मैदान में पिछले 70 वर्षों से हो रहा यह आयोजन इस बार भी धूमधाम से होगा।

पढ़ें :- Chhath Mahaparva : सीएम योगी ने गोमती तट पर पहुंचकर किया छठ पूजन, सैकड़ों महिलाओं ने भगवान सूर्य को दिया अर्घ्य

कमेटी अध्यक्ष लालमन जायसवाल ने बताया कि आय-व्यय समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर इस वर्ष रामलीला को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया है। मंचन 25 सितंबर से शुरू होगा और 2 अक्टूबर को रावण दहन के साथ समापन होगा।

बैठक में राजाराम जायसवाल, वरिष्ठ समाजसेवी सुधाकर जायसवाल, राधेश्याम सिंह, रामरुप जायसवाल, संतोष जायसवाल, कमलेश अग्रवाल, विनोद पटवा, विकास जैन और ओमप्रकाश वर्मा, दीपक जायसवाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

पढ़ें :- देश के सबसे बड़े आबादी वाले प्रदेश में NHM बजट न खर्च करने में पहले नंबर पर है यूपी
Advertisement