नई दिल्ली। तुर्की (Türkiye) के पश्चिमी हिस्से के बालिकेसिर प्रांत (Balikesir Province) के सिंदिरगी जिले में शनिवार सुबह 5.1 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया। तुर्की की आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (emergency management authority) ने बताया कि भूकंप सतह से 11.04 किलोमीटर नीचे आया और पुष्टि की कि कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। फील्ड सर्वे का काम जारी है।
पढ़ें :- मुरादाबाद में BJP मेयर विनोद अग्रवाल की अपनी ही सरकार के बुलडोजर से मचा भूचाल, प्रदेश अध्यक्ष से लगाई सम्मान बचाने गुहार
तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया (Turkish Interior Minister Ali Yerlikaya) ने तुर्की प्लेटफॉर्म एन सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि संबंधित टीमों ने तुरंत यह पता लगाने के लिए फील्ड असेसमेंट शुरू कर दिया है कि कोई हताहत हुआ है या कोई नुकसान हुआ है। यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले साल 27 अक्टूबर को सिंदिरगी जिले (Sindirgi district) में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ था। भूकंप आने के बाद से पूरे तुर्की में अर्लट घोषित कर दिया है। सेना से लेकर सभी विभाग एक्टिव मोड़ पर है।