नई दिल्ली। आज 17 अक्टूबर 2026 को यूट्यूबर ध्रुव राठी से जुड़े 2018 के एक आपराधिक मानहानि मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई से पहले ही ध्रुव राठी लंदन चले गए। अदालत में उनकी ओर से पेश हुए एक वकील ने बताया कि राठी लंदन में हैं और व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते।
पढ़ें :- केरल में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन, निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा, टॉयलेट में बहाई ‘राख’
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि यह मामला साल 2018 में ध्रुव राठी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए ‘BJP IT Cell Part II’ वीडियो से संबंधित है। विकास पांडे जो कि शिकायतकर्ता हैं, का आरोप है कि वीडियो में उनके खिलाफ कथित तौर पर झूठे आरोप लगाए गए, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को बहुत नुकसान पहुंचा। अदालत ने इस मामले में ध्रुव राठी को नए सिरे से समन जारी करने का आदेश दिया था।
लंदन में प्रदर्शन का भी ऐलान
ध्रुव राठी ने लंदन पहुंचने के बाद वहां संसद भवन के पास पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने दोपहर 12 बजे प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, यह प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और कथित वोट चोरी के मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के लिए आयोजित किया जाना है।
पढ़ें :- चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई से मिली छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और चुनाव आयोग से मांगा जवाब
फिलहाल, अदालत ने इस मामले में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। उनकी व्यक्तिगत अनुपस्थिति और मामले की आगे की सुनवाई 31 अक्टूबर 2026 को निर्धारित की गई है।