पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों के मंसूबों को एक बार फिर करारा झटका लगा है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के निर्देश पर ठूठीबारी थाना पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई कर नशीले इंजेक्शन की भारी खेप जब्त की है, जो नेपाल भेजी जा रही थी।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
राजाबारी टोला टड़हवा क्षेत्र में सघन जांच अभियान के दौरान एक पल्सर मोटरसाइकिल को रोका गया।
तलाशी में तीन प्रकार के कुल 1409 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए—Cerejack Diazepam के 530 एम्पुल, Talgesic Buprenorphine के 443 एम्पुल और Phenergan Promethazine के 436 एम्पुल। इसके अलावा 728 इंजेक्शन स्टिकर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
मौके से अवध बिहारी यादव (28 वर्ष) निवासी लक्ष्मीपुर थाना बरगदवा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार हो गया है।
इस संबंध में NDPS एक्ट की धाराएं 8/21/23/29, BNS की धारा 347(1), और कॉपीराइट एक्ट की धारा 63 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
इस कार्रवाई में ठूठीबारी थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश और एसएसबी के जवान—माधव रेड्डी, नाजिर अहमद लोन, मोनू प्रसाद तांती आदि शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता और चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस और एसएसबी की इस मुस्तैदी से तस्करों में हड़कंप मचा है और सीमावर्ती क्षेत्रों में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लग रहा है।