Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला,वीडियो देख कांप जाएगी रूह

सड़क पर दौड़ती कार बनी आग का गोला,वीडियो देख कांप जाएगी रूह

By प्रिया सिंह 
Updated Date

Viral Video: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर  सड़क पर दौड़ती एक कार अचानक आग का गोला (Car Fire) बन गई। सवार लोगों ने चलती कार से ही कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- देश की सरकार अडानी और अंबानी जैसे अरबपतियों के लिए चलती है...राहुल गांधी ने साधा निशाना

बताया जा रहा है कि यह मामला नोएडा में स्थित सेक्टर-62 में का है। जह कार में आग लगी तो मौके पर हंड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। सेक्टर-62 में एक कैब कुछ सवारियों जा रही थीं। तभी मुख्य मार्ग पर कैब में अचानक आग लग गई। आग लगती देख सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी लोग चलती कार से ही कूद गए और अपनी जान बचाई। इसके बाद कुछ ही पलों में आग ने कार को पूरी तरह से घेर लिया।

पढ़ें :- Big Action : बहराइच जिले की कैसरगंज तहसील में 23 अवैध निमार्ण पर चला बुलडोजर, जमींदोज हुए घर
Advertisement