Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत, क्रिकेट खेलते समय गेंद अंदर गई; बॉल उठाते समय मासूम को लगा करंट

Lucknow News: ट्रांसफार्मर से चिपककर बच्चे की मौत, क्रिकेट खेलते समय गेंद अंदर गई; बॉल उठाते समय मासूम को लगा करंट

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बहुत ही दर्दनाक खबर सामने आई  है। रविवार यानी आज यहाँ एक सात साल का बच्चा जो की क्रिकेट खेलने के दौरान ट्रांसफार्मर में आ रहे करंट में चिपक गया।  घटना के बाद बच्चे को इलाज के लिए  आनन फानन में  सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।जिसके कुछ ही देर में बच्चा दम तोड़ दिया । इस घटना से परिजन बेहाल हैं उन्हे  संभालना  तक मुश्किल हो गया है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

बता दें कि ये हादसा  कैसरबाग थाना क्षेत्र के विधानसभा उपकेंद्र के तहत आने वाले फूलबाग शंकरपुरी कॉलोनी की है। यहां सुबह कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इसी समय गेंद ट्रांसफार्मर के पास चली गई। फिर वो बालक गेंद उठाने  के ट्रांसफार्मर  के पास गया । गेंद उठाते समय बच्चा ट्रांसफार्मर से से छू गया। करंट लगने से झुलसकर वहीं गिर गया।

इसके बाद  उसके  साथियो ने देखकर शोर मचाया  तभी आस पास के लोग  बाहर आए और बच्चे को इलाज़ के लिए सिविल अस्पताल ले  जाया गया जहां कुछ ही देर में बच्चे  की मृत्यु हो गयी। वहीं इस  घटना पर स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की जाली खुली होने से यह घटना हुई है। कई बार लाइनमैन से इसकी शिकायत की गई। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। लापरवाही ने आज एक बच्चे की जान ले ली।

 

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement