Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. सोनौली बार्डर : सरहद की सुरक्षा या व्यापारियों से टकराव? SSB निरीक्षक पर उठे सवाल

सोनौली बार्डर : सरहद की सुरक्षा या व्यापारियों से टकराव? SSB निरीक्षक पर उठे सवाल

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल सीमा पर कथित तस्करी की शिकायत करना सोनौली उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सुभाष चन्द्र जायसवाल के लिए मुसीबत बन गया है। उन्होंने SSB निरीक्षक मुकेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक महराजगंज को शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए झूठे मामले में फंसाए जाने की आशंका जताई है।

पढ़ें :- 'मैंने अखिलेश से सीट नहीं मांगी, हमारी बात कांग्रेस से हुई है...' स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर पलटवार

शिकायती पत्र के अनुसार, करीब दो माह पूर्व सुभाष चन्द्र जायसवाल ने सोनौली मुख्य गेट के पूरब की तरफ रात के समय नेपाल से भारत में कथित तस्करी होने की शिकायत SSB के उच्चाधिकारियों से लिखित रूप में की थी। आरोप है कि इस शिकायत के बाद से ही SSB निरीक्षक मुकेश कुमार उनसे नाराजगी रखने लगे हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने आशंका जताई है कि शिकायत करने की रंजिश में उन्हें किसी झूठे मुकदमे में फंसाया जा सकता है अथवा उनके साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस घटनाक्रम ने सीमावर्ती क्षेत्र में शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा और कथित तस्करी के खिलाफ उठाई जा रही आवाजों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित निरीक्षक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी महराजगंज और SSB की 22वीं वाहिनी के सेनानायक को भी भेजी गई है।

फिलहाल,संबंधित निरीक्षक का पक्ष सामने आना बाकी है।

पढ़ें :- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों और जिम्मेदारियों में हुआ बदलाव
Advertisement