Conspiracy of train accident in Kanpur: यूपी के कानपुर में रविवार रात करीब 8:30 बजे प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस के बड़े हादसे का शिकार होने से बची। अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट पर ट्रेन से रेलवे लाइन पर रखे एलपीजी सिलेंडर से टकरा गयी। इससे पहले लोको पायलट ने पटरी पर सिलेंडर देखकर ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन की रफ्तार तेज होने के कारण ट्रेन का इंजन सिलेंडर से टकरा गया और तेज आवाज आयी। इस मामले में आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ मामले की जांच आईबी को सौंप दी गई है।
पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
दरअसल, पटरी पर रखे सिलेंडर से टकराने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया और गार्ड समेत अन्य अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी। पटरी के पास से सिलेंडर के अलावा मिठाई के डिब्बे में पेट्रोल और बारूद बरामद किया गया है और माचिस मिली है। माना जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल के बोतल का मिलना सामान्य बात नहीं है। यह एक बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है। अगर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोकने की कोशिश न की होती तो को बड़ा हादसा भी हो सकता था। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह पहली बार नहीं जब पटरी संवेदनशील रखकर पटरी को पलटने की साजिश रची गयी हो। यूपी में बीते कई महीने से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यह हरकत असमाजिक तत्वों की हो सकती है। इसके पीछे उनका मकसद दहशत कायम करना है। चूंकि, बीते कई महीने से इस तरह की साजिश हो रही है और चार-पांच मामले सामने आ चुके हैं, ऐसे में इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आरपीएफ इस मामले की जांच करेगी ही, साथ ही केंद्रीय जांच एजेंसियों (आईबी) को भी शामिल किया जा रहा है।