Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली में बंद कमरे में मिले कथित प्रेमी युगल की पिटाई, वीडियो वायरल; दो युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

सोनौली में बंद कमरे में मिले कथित प्रेमी युगल की पिटाई, वीडियो वायरल; दो युवक घायल, पुलिस जांच में जुटी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सोनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात कथित प्रेम संबंधों से जुड़े विवाद में दो युवकों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

बताया जा रहा है कि पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के दो युवक एक युवती से मिलने उसके रिश्तेदार के घर पहुंचे थे। इसी दौरान घर के लोगों को इसकी जानकारी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि कमरे में बंद कर दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई। इस दौरान युवती को कुछ लोगों ने बचाने का प्रयास किया, जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही सोनौली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है।

सोनौली कोतवाल महेंद्र मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। घायल युवकों का इलाज कराया जा रहा है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट 

पढ़ें :- भगवान के ऑडिट से ‘भाजपाई-गिरोह’ बच नहीं पाएगा, इनका लंकाकांड अयोध्या में ही होगा: अखिलेश यादव
Advertisement