Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. मशहूर अभिनेता ने साथ हुआ बड़ा फ्रॉड, महिला ने अभिनेता के साथ इंस्टाग्राम पर की धोखाधड़ी कर लगाया लाखों रुपये का चूना

मशहूर अभिनेता ने साथ हुआ बड़ा फ्रॉड, महिला ने अभिनेता के साथ इंस्टाग्राम पर की धोखाधड़ी कर लगाया लाखों रुपये का चूना

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। हाल ही में मराठी इंडस्ट्री (Marathi Film Industry) के मशहूर अभिनेता सागर करांडे (Famous actor Sagar Karande) के साथ बहुत बड़ा फ्रॉड हुआ। एक अनजान महिला ने अभिनेता के साथ इंस्टाग्राम पर की धोखाधड़ी और उड़ाए लाखों रुपये। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

वॉट्सऐप से हुई शुरुआत

मराठी एक्टर सागर करांडे (Marathi actor Sagar Karande) को उनके वॉट्सऐप पर एक अनजान नंबर से संदेश मिला, जो खुद को एक महिला बता रही थी। उस महिला ने अभिनेता को वॉट्सऐप पर एक इंस्टाग्राम का लिंक भेजा और कहा कि वह पोस्ट में प्रत्येक लाइक करने पर 150 करोड़ रुपये कमा सकते हैं। फिर अभिनेता इसका हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गए।

अभिनेता को मिली बड़ी रकम

इसके बाद सागर ने इंस्टाग्राम पर कई पोस्ट लाइक किए, जिस कारण उनके अकाउंट में 11 हजार रुपये के 10 ट्रांजेक्शन हुए। यह देख अभिनेता की विश्वास हो गया कि यह असली है। फिर उस ठग ने सागर को पैसे इनवेस्ट करने के लिए कहा और उस पर ज्यादा रिटर्न देने का भरोसा दिलाया। फिर पहले उन्होंने 27 लाख रुपये निकाले और कहा कि पूरा पैसा काम होने के बाद ही निकाल सकेंगे। बाद में ठगों ने अभिनेता को 19 लाख रुपये टैक्स सहित निवेश करने को कहा। इस तरह सागर ने कुल 61.83 लाख रुपये चुकाए। इसके बाद उन्हें कोई पैसा नहीं मिला।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

मामले की दर्ज कराई शिकायत

बड़ी रकम जमा करने के बाद, जब उन्हें पैसा नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई। फिर उन्हें पता चला कि रुपये दूसरे अकाउंट में भेजे गए हैं। मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

एक नजर सागर करांडे की ओर

सागर करांडे (Sagar Karande) मराठी फिल्म इंडस्ट्री (Marathi Film Industry) का चर्चित नाम हैं। यह एक हास्य अभिनेता हैं। उन्होंने ‘फू बाई फू’ में अपनी कॉमेडी से प्रसिद्धि पाई और शो ‘चला हवा येऊ दया’ से वे घर-घर में मशहूर हो गए।

पढ़ें :- दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट पर सस्पेंस, 30 अक्टूबर के शो को लेकर क्या है अपडेट?
Advertisement