Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा की महिला नेता को बाल खींचकर घसीटा, लात-घूंसों से पीटा…CCTV कैमरे में कैद हुई पूरे घटना

सपा की महिला नेता को बाल खींचकर घसीटा, लात-घूंसों से पीटा…CCTV कैमरे में कैद हुई पूरे घटना

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली में सपा की महिला मोर्चा सभा की जिलाध्यक्ष गार्गी पटेल पर जानलेवा हमला हुआ। इसकी सीसीटीवी फुटेज सामने आयी है, जो बेहद ही खौफनाक है। दरअसल, सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि, दबंग गार्मी पटेल का बाल खींचकर बुरी तरह से पीट रहे हैं। इस मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं भी शामिल हैं, जो उन्हें पीट रही हैं।

पढ़ें :- Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

घटना मुगलसराय क्षेत्र के मढ़िया गांव की है। गुरुवार की सुबह करीब गार्गी सिंह पटेल अपने घर पर मौजूद थीं। गार्गी सिंह पटेल ने बताया कि उन्हें जमीन के कारोबार के सिलसिले में कहीं जाना था। इस दौरान उनके बिजनेस पार्टनर प्यारे लाल यादव घर पहुंचे। आरोप है कि, इनके पीछे मनोज यादव, डाली, अमित यादव और उर्मिला समेत पांच लोग जबरन घर के भीतर घुस आए। इस दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई, जिसके बाद गार्मी पटेल पर उन लोगों ने हमला कर दिया और बुरी तरह से पिटाई कर दी।

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि, एक युवक ने महिला जिलाध्यक्ष के बाल पकड़ लिए और उन्हें करीब 10 मीटर तक जमीन पर घसीटा। इसी दौरान दूसरा युवक लगातार उनकी पीठ और चेहरे पर घूंसे मारता रहा। वहीं एक महिला लगातार लातों से हमला करती रही। करीब दो मिनट तक चार लोग मिलकर महिला नेता को बेरहमी से पीटते रहे।

वहीं, इस हमले में गार्मी पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी आंखों में गंभीर चोट आई है और शरीर के कई हिस्सों पर सूजन और चोट के निशान हैं। चोट के कारण वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। घर की महिलाओं और अन्य लोगों ने सहारा देकर उन्हें गाड़ी तक पहुंचाया। बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, इस घटना को लेकर जमकर सियासत भी हो रही है।

 

Advertisement