Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. Video-कोचिंग के रंगीन मिजाज शिक्षक को छात्रा ने 19 सेकेंड में मारी 9 चप्पल, हथेली पर थूककर चटवाया और फिर मंगवाई माफी

Video-कोचिंग के रंगीन मिजाज शिक्षक को छात्रा ने 19 सेकेंड में मारी 9 चप्पल, हथेली पर थूककर चटवाया और फिर मंगवाई माफी

By santosh singh 
Updated Date

कुशीनगर : यूपी के कुशीनगर​ जिले में IIT-NEET की कोचिंग के एक शिक्षक कुछ ज्यादा ही रंगीन मिजाज के थे। इन पर आशिकी का भूत चढ़ा हुआ था। कोचिंग में छात्रा को अकेली पाकर छेड़छाड़ किया करते थे। पीड़ित छात्रा ने शिक्षक को 19 सेकेंड में 9 चप्पलें मारकर इनके सिर से आशिकी का भूत उतार दिया। बता दें कि यह घटना कुशीनगर के सेवरही की बताई जा रही है।

पढ़ें :- पीलीभीत में मेले के दौरान महिलाओं से अभद्रता, चार मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हाथ जोड़कर मांगी माफी

छात्रा की शिकायत के बाद उसके परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा, जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने भी टीचर को जमकर पीटा। उससे हथेली पर थुकवाकर चटवाया। इसके बाद टीचर ने हाथ जोड़कर छात्रा और उसके परिवार वालों से माफी मांगी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

आरोपी टीचर कुर्सी पर बैठा है। चारों तरफ से छात्रा के घरवालों ने उसे घेर रखा है। चप्पलों और लात-घूसों से उसे पीट रहे हैं। इस बीच टीचर अपना चेहरा छिपाता दिख रहा। परिजन उसका हाथ चेहरे से हटा देते हैं। इसके बाद उसके गाल पर जमकर थप्पड़ बरसाने लगते हैं।

छात्रा के घरवाले उसे कोहनी से पीटते हैं। कुर्सी से उठाकर बाल खींचते हैं। उससे कहते हैं कि थूक कर चाट। आरोपी टीचर अपनी हथेलियों पर थूकता है। फिर उसे चाटता है। छात्रा से उसके घरवाले कहते हैं कि इसे तब तक मारो जब तक तेरा गुस्सा शांत न हो जाए। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

इस मामले में पुलिस ने छात्रा के परिजनों की तहरीर के आधार पर उचित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

पढ़ें :- UP में होने जा रहे हैं CMO के ट्रांसफर: 36 डॉक्टरों के नाम भेजे गए, 8 नामों पर लगेगी मुहर, जानिए उनके नाम?
Advertisement