Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नींद की झपकी या कुछ और? डिवाइडर से टकराकर 5 बार पलटी कार, देखने वालों के उड़ गए होश

नींद की झपकी या कुछ और? डिवाइडर से टकराकर 5 बार पलटी कार, देखने वालों के उड़ गए होश

By Kalpna Pandey 
Updated Date

CCTV Accident Video: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। तेज रफ्तार कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर हवा में उछलकर दूसरी तरफ जा गिरी। इसके बाद कार सड़क पर चार से पांच बार पलटी। हादसे का वीडियो इतना खौफनाक है कि इसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पढ़ें :- डीजे का बेस या भूकंप? इतना तेज बजा कि कांपने लगी सड़क और बिरयानी के भगोने; वीडियो देख लोग हैरान

यह हादसा 14 नवंबर की देर रात उन्नाव की सदर कोतवाली क्षेत्र में आदर्श नगर-गांधी नगर-गदनखेड़ा रोड पर हुआ था। जानकारी के मुताबिक, पंच कार गदनखेड़ा से गांधी नगर चौराहे होते हुए जिला अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार उछलकर सड़क की दूसरी तरफ पहुंच गई और कई बार पलट गई।

 

पढ़ें :- गोरखपुर हादसे पर योगी का पारा हाई, अखिलेश यादव को घेरा, बोले- अराजकता अब बर्दाश्त नहीं

कार में चालक दीपक सिंह के अलावा वंश त्रिपाठी और अमित पाल सवार थे। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों में भी घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शुरुआती जानकारी में हादसे की वजह चालक को अचानक नींद आना बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इतनी भयानक टक्कर के बावजूद किसी की जान नहीं गई। अब हादसे का CCTV फुटेज सामने आने के बाद यह घटना चर्चा में है।

Advertisement