पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को आयोजित भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज महराजगंज जिला मुख्यालय स्थित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर एक भव्य कार्यक्रम के बीच श्री राम नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस मौके पर पूरे नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें आरएसएस बीजेपी सहित विभिन्न संगठनों व आम नागरिकों ने हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लेकर भगवान राम के जयकारे लगाए और 22 जनवरी को घर-घर दीप जलाने की अपील की।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने बताया कि भगवान राम करोड़ों हिंदुओं के आस्था के केंद्र हैं। भगवान रामलला अपने घर में विराजमान होने वाले हैं। पूरे देश में इस तरह का उत्साह है जैसे भगवान राम की घर वापसी हो रही है। 22 जनवरी को लेकर अयोध्या पुरी तरह सज संवरकर तैयार है। 22 जनवरी को लेकर पूरे देश के लोगों में खास इंतजार है।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट