Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जब बड़ी संख्या में कानपुर पुलिस ​कमिश्नर कार्यालय पहुंचे ITBP के जवान तो मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

जब बड़ी संख्या में कानपुर पुलिस ​कमिश्नर कार्यालय पहुंचे ITBP के जवान तो मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला

By शिव मौर्या 
Updated Date

कानपुर। सरहदों पर तैनात रहकर हमारी रक्षा करने वाले जवानों को भी न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जो देखकर हर कोई भौचक रह गया। दरअसल, न्याय पाने के लिए आईटीबीपी का जवान अपनी मां के कटे हाथ को लेकर इंसाफ के लिए दर—दर भटकता रहा। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के लापरवाह रवैए से परेशान साथी को देखकर बड़ी संख्या में आईटीबीपी के कमांडों शनिवार को कानपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। ये देख वहां पर हड़कंप मच गया। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

पढ़ें :- भारत-नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, बिना दस्तावेज नेपाल में घुसने की कोशिश, जांच में कई सवाल

बताया जा रहा है कि, कांस्टेबल विकास सिंह की मां का उपचार के दौरान हाथ काटने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट से नाराज उनके साथी जवान शनिवार को पुलिस कमिश्नर के आवास पर पहुंच गए। इस दौरान पूरा कार्यालय छावनी में तब्दील हो गया। आईटीबीपी के कमांडेंट ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल और अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था विपिन ताडा से मिले। इसके बाद आधे से ज्यादा जवान गाड़ियों से परिसर के बाहर चले गए।

वहीं, इस मुलाकात के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आईटीबीपी के जवान जांच रिपोर्ट के कई बिंदुओं पर असंतुष्ट थे। इसको लेकर वह अपने अधिकारियों और कई जवानों को लेकर आए थे। सीएमओ को बुलाया गया था। पीड़ित जिन बिंदुओं पर असंतुष्ट थे। उनकी पुनः जांच के लिए कहा गया है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

 

पढ़ें :- Video : केजीएमयू में नॉनवेज भोजन पर रोक के फैसले पर मौलाना यासूब अब्बास ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
Advertisement