पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: महराजगंज में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए के दहशत के साए में लोग जीने को मजबूर हैं। अभी तक लोग बाहर अकेले निकलने से डर रहे थे लेकिन अब तेंदुआ कहीं भी घुस रहा है। शनिवार की सुबह लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित मस्जिद में तेंदुआ घुस आया। इस दौरान तेंदुए ने चार लोगों पर हमला कर दिया। इसमें वे घायल हाे गए। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए लोगों ने जाल बिछाया और कड़ी मशक्कत कर उसे दबोच लिया। लेकिन उसकी मौत हो गई है। तेंदुए की मौत से स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।
पढ़ें :- UP Police Recruitment : यूपी पुलिस उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से, बोर्ड ने जारी किए प्रवेश पत्र
आपको बता दें कि महाराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौली में स्थित मस्जिद में शनिवार की सुबह पांच बजे नमाज के दौरान एक तेंदुआ घुस आया। उसने नमाजियों पर हमला कर दिया। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तेंदुए के हमले से मस्जिद परिसर में अफरा- तफरी का माहौल हो गया। नमाजियों ने घेराबंदी करते हुए तेंदुए को पकड़ रस्सी से बांध दिया।