Trending video: हमारे देश के हर मोहल्ले या गली में आपको कुछ लोग ऐसे मिल ही जाएंगे, जो लोग फेमस होने के लिए अजीबोगरीब तरकीब भी निकालते रहते हैं। जहां कुछ लोग इसमें कामयाब भी हो जाते हैं, तो वहीं कुछ लोगों का मजाक बन जाता है। पुश-अप करने के लिए आपको अपने चारों पैरों पर फर्श पर लेटना होता है, लेकिन वहीं एक शख्स ने पुश-अप करने के लिए ऐसी जगह चुनी है।
पढ़ें :- Video-मोबाइल चुराना पड़ा भारी, यात्रियों ने हाथ पकड़ लिया, चोर अगले स्टेशन तक ट्रेन से लटककर करता रहा सफर
जिसे देखकर आप भी चौंक जाएंगे। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स ने पुश अप करने का अनोखा अंदाज निकाला है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। शख्स भैंसों की भीड़ में एक भैंस के ऊपर पुश अप मारता नजर आ रहा है।
भैंस के ऊपर पुश अप लगाते शख्स का वीडियो देखने के बाद लोगों ने मजे लेना शुरू कर दिया है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @ajeetkr813205 नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है।
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लाइक्स और लाखों से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘शख्स का अंदाज तो काफी निराला है’। दूसरे यूजर ने लिखा- ‘भाई आज से ऐसे ही जिम करना है’।