Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्व ARTO के घर मिला अकूत दौलत का खजाना, 1.62 करोड़ नकदी के साथ मिला 20 करोड़ से ज्यादा के सोने-चांदी के आभूषण

पूर्व ARTO के घर मिला अकूत दौलत का खजाना, 1.62 करोड़ नकदी के साथ मिला 20 करोड़ से ज्यादा के सोने-चांदी के आभूषण

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा के पूर्व एआरटीओ रहे ललित कुमार के घर​ विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की इस कार्रवाई में पूर्व एआरटीओ अधिकारी के घर अकूत दौलत का खजाना मिला है। जांच के दौरान करीब एक करोड़ 62 लाख रुपये नकद, लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे और अन्य कीमती आभूषण बरामद किए गए हैं। बरामद सोना-चांदी और आभूषणों का अनुमानित कीमत करीब 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पढ़ें :- पटना कोर्ट ने खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित, 10 जुलाई को आएगा आदेश

सतर्कता अधिष्ठान से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व एआरटीओ ललित कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2024 में केस दर्ज किया गया था। शासन के निर्देश पर मामले की विवेचना की जा रही है। न्यायालय से तलाशी वारंट मिलने के बाद 7 और 8 जुलाई 2026 को लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान नकदी को अलग-अलग पैकेट में रखा गया था। इसके साथ ही, सोने-चांदी के ज्वैलरी को भी अलग-अलग जगहों पर पैकटे में रखा गया था। वहीं, जांच के दौरान करीब एक दर्जन से ज्यादा जमीनों के दस्तावेज भी विजि​लेंस को मिले हैं। इनमें नोएडा, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली में प्लॉट, फ्लैट, खेत और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसके साथ ही, पोस्ट ऑफिस, बैंक, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट में भी करीब एक करोड़ रुपए से अधिक के निवेश का प्रमाण मिला है।

लखनऊ, नोएडा और बाराबंकी में करोड़ों की संपत्तियां
जांच में लखनऊ के अलीगंज, वृंदावन योजना, इस्माइलगंज, मोहनलालगंज और बालकगंज समेत कई इलाकों में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि के दस्तावेज मिले। इसके अलावा नोएडा में दो फ्लैट की बुकिंग और बाराबंकी व रायबरेली में भी जमीन के कागजात बरामद हुए। इन अचल संपत्तियों की अनुमानित कीमत करोड़ों रुपये बताई गई है।

पढ़ें :- पुणे में भारी बारिश का कहर: पिंपरी-चिंचवड़ में कचरे का ढेर गिरने से इमारत ढही, 16 लोगों के दबे होने की आशंका
Advertisement