पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: तहसील नौतनवा क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा कुछ भू-माफियाओं द्वारा सीलिंग की जमीनों, जनजातीय क्षेत्रों एवं गरीबों की भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी (विधानसभा 316 नौतनवा) के नेतृत्व में विशाल धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें :- पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नौतनवा कैंप कार्यालय पर धूमधाम से मनी अंबेडकर जयंती
पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित एक प्रेस नोट के माध्यम से सूचित किया है कि उनकी 20 सूत्रीय मांगों को लेकर वह अपने समर्थकों के साथ 30 अप्रैल 2026, दिन गुरुवार, दोपहर 12 बजे, तहसील नौतनवा प्रांगण में शांतिपूर्ण परंतु निर्णायक आंदोलन करेंगे।
उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार, फर्जी भूमापन, सरकारी जमीनों पर कब्ज़े, तथा दलित-जनजातीय और गरीब परिवारों की जमीनों को हड़पने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से जनता में आक्रोश है।
पूर्व विधायक ने स्पष्ट कहा कि जब तक न्याय और कार्रवाई नहीं होती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।