New Delhi : जनकपुरी में सड़क निर्माण स्थल पर गड्ढे में गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड द्वारा निर्माण कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। इस घटना के बाद विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की मौत की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले की जांच में अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
पढ़ें :- Eid ul-Adha : राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने देशवासियों को दी बकरीद की बधाई
हादसे की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली के मंत्री आशीष सूद मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा, “मुझे इस दुखद घटना की जानकारी सुबह करीब 8:30-9:00 बजे मिली, और मैं तब से मौके पर ही हूँ। यह बहुत दुखद घटना है जिसमें एक जवान आदमी की असमय मौत हो गई। अब तक मिली जानकारी के आधार पर, सभी ज़रूरी सावधानियां बरतने और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी की तरफ से कोई लापरवाही पाई जाती है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हालांकि, इससे हुए दुखद नुकसान की भरपाई नहीं हो सकती। जल बोर्ड ने ऑडिट किए थे और सर्कुलर जारी किए थे। इसके बावजूद, ऐसा लगता है कि बैरिकेड्स लगे हुए थे, लेकिन पुलिस यह समझने के लिए CCTV फुटेज देख रही है कि दुर्घटना कैसे हुई और घटनाओं के क्रम की जांच करने की कोशिश कर रही है।”