Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर टूटा दुखों का पहाड़, शूटिंग छोड़ हैदराबाद निकले

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर टूटा दुखों का पहाड़, शूटिंग छोड़ हैदराबाद निकले

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। पुष्पा फेम साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (South Superstar Allu Arjun) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की दादी का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। दादी के निधन से उनके घर में सन्नाटा पसरा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दादी की मौत की जानकारी मिलते ही अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)  अपने शूटिंग प्रोजेक्ट्स छोड़कर मुंबई से हैदराबाद के लिए निकल गए हैं।

पढ़ें :- Viral : हेमा मालिनी ने 77 साल की उम्र में माता पार्वती बनकर जीता दिल, नवरात्रि इवेंट का वीडियो वायरल

चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

पढ़ें :- Koffee With Karan Season 9 : करण के शो के पहले मेहमान बने भाईजान सलमान, पूछा ऐसा सवाल शर्म से हुए पानी-पानी, यहां देखें प्रोमो

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)  की दादी के निधन से परिवार और शुभचिंतकों में गहरा शोक है, प्रशंसकों और उद्योग जगत के सहयोगियों की ओर से संवेदनाएं आ रही हैं। तेलुगु अभिनेता चिरंजीवी (Telugu actor Chiranjeevi) ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी सास के निधन पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि ‘हमारी सास… श्री अल्लू रामलिंगय्या गारू (Shri Allu Ramalingayya Garu) की पत्नी कनकरथनम्मा गारू का निधन अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने हमारे परिवारों के प्रति जो प्रेम, साहस और जीवन मूल्य दिखाए, वे सदैव हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले। ओम शांति।’

बता दें कि अल्लू अर्जुन आज साउथ सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। लेकिन अल्लू अर्जुन के परिवार में सिनेमा का ये अंकुर उनके दादा ‘अल्लू रामलिंगाह’ ने ही लगाए थे। अपने समय के टॉप कॉमेडियन और दिग्गज एक्टर रहे रामलिंगाह का काफी समय पहले निधन हो गया था। अब उनकी पत्नी यानी अल्लू अर्जुन की दादी ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। साल 2021 में अल्लू अर्जुन ने अपने दादा को याद कर एक भावुक पोस्ट भी लिखा था। जिसमें उनके परिवार की सिनेमाई सफलता का श्रेय उन्होंने अपने दादा जी को दिया था।

Advertisement