Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पिता के निधन के बाद Rajpal Yadav का बुरा हाल , इमोशन पोस्ट किया शेयर

पिता के निधन के बाद Rajpal Yadav का बुरा हाल , इमोशन पोस्ट किया शेयर

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राजपाल यादव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।वहीं अब फेमस कॉमेडियन और एक्टर राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है।

पढ़ें :- महीप कपूर ने अपनी उम्र को लेकर कंफ्यूजन किया दूर, बढ़ती उम्र पर रखी अपनी राय, 'मैं शानदार दिखना चाहती हूं'

इस खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। राजपाल के पिता ने आज यानी 24 जनवरी 2025 को अस्पताल में अंतिम सांस ली। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही राजपाल यादव थाईलैंड की यात्रा कर दिल्ली लौटे थे।राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव के निधन की खबर से उनका परिवार काफी टूट गया है।

पढ़ें :- The India Story Teaser: बेटी की मौत कैंसर से नहीं, बल्कि खाने में मौजूद मिलावट और पेस्टिसाइड की वजह से हुई,'द इंडिया स्टोरी' का टीजर रिलीज

एक्टर के पिता उम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। नौरंग यादव को दो दिन पहले यानी 21 जनवरी 2025 को ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के दौरान ही 24 जनवरी को उनका निधन हो गया है।

 

Advertisement