Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. रामायण फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, दिखी राम और सीता के विवाह की झलक, अरिजीत और श्रेया ने है सुरों से सजाया

रामायण फिल्म का नया गाना ‘मंगल रंग’ रिलीज, दिखी राम और सीता के विवाह की झलक, अरिजीत और श्रेया ने है सुरों से सजाया

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ (Film ‘Ramayana’) का नया गाना ‘मंगल रंग’ (Mangal Rang) 25 अक्तूबर को रिलीज हो गया है। इसमें दर्शकों को भगवान राम और माता सीता के रूप में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) की झलक देखने को मिली है। इस गाने को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने आवाज दी है। इसे ए.आर. रहमान (A.R. Rahman) ने कंपोज किया है। गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे हैं।

पढ़ें :- फिल्म 'रामायण' ने रचा इतिहास, सात दिनों में तोड़ा 'एनिमल' का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई ₹934 करोड़ पार

पहले भी दिखाया गया गाना

इससे पहले चेन्नई में हुए एक लॉन्च इवेंट में भी इस गाने को दिखाया गया था, जहां इसके संगीत और दृश्यों ने लोगों में काफी उत्साह पैदा किया। 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही इस फिल्म में ‘मंगल रंग’ एक और शानदार संगीतमय आकर्षण जोड़ता है।

गाने विवाह की झलक
25 अक्तूबर को जारिए किए गए ‘मंगल गीत’ गाने में राम और सीता के विवाह को दर्शाया गया है। यह गीत विवाह समारोहों की एक संगीतमय झलक पेश करता है, जिसमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं। गाने की पहली झलक सामने आने के बाद, इसमें रणबीर और साई के लुक और विवाह के दृश्यों की चर्चा हो रही है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें

हंस जिमर के पहली बार काम कर रहे रहमान

‘रामायण’ में ए.आर. रहमान पहली बार ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर के साथ काम करेंगे। जिमर ‘द लायन किंग’, ‘ग्लैडिएटर’ और ‘ड्यून’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। ‘मंगल रंग’ के जरिए निर्माता ने फैंस में फिल्म को लेकर और उत्साह पैदा कर दिया है।

फिल्म के बारे में जानकारी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘रामायण’ के हिंदी और अंग्रेजी वर्जन की अवधि अलग-अलग हो सकती है। दावा है कि हिंदी वर्जन लगभग 3 घंटे 15 मिनट का होगा, जबकि अंग्रेजी वर्जन लगभग 2 घंटे 45 मिनट का हो सकता है। यह अंतर इसलिए हो सकता है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय दर्शकों के लिए फिल्म से कुछ गानों को हटाया जा सकता है।

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
Advertisement