पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के क्रियान्वयन के तहत 15 जून से 21 जून तक चल रहे योग सप्ताह के अंतर्गत आज नगर पालिका नौतनवा के जलकल परिसर में एक दिवसीय योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
इस योग शिविर की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की। शिविर में योग प्रशिक्षक अवनीश पाण्डेय और अमृता पाण्डेय द्वारा उपस्थित नागरिकों को सूर्य नमस्कार, मंडूक आसन, पद्मासन, मुद्रासन, वज्रासन तथा गोमुख आसन सहित विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, विंध्याचल सिंह, प्रमोद पाठक, श्रवण कुमार, कमलेश, अमित, आनंद गौड़, गोविंद, सत्यप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
इस आयोजन का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और नागरिकों को निरोग जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता