Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिस्ट्रीब्यूटर देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार

डिस्ट्रीब्यूटर देने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाला गिरफ्तार

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: इंटरनेट पर फर्जी वेबसाइट बनाकर गोरखपुर मंडल की टाटा सोलर प्लांट की डिस्ट्रीब्यूशनशिप देने के लिए ऑनलाइन 12 लाख रुपये की ठगी करने वाले सुलतानपुर जिले के आरोपी साइबर थाने की पुलिस ने परतावल से गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई के बाद उसका न्यायालय चालान कर दिया गया।

पढ़ें :- भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे SSB के DIG, सोनौली बॉर्डर पर ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

पुलिस कार्यालय के मुताबिक, आरोपित दीपक कुमार उर्फ शनि निवासी ग्राम प्रतारपुर, थाना कुरेभार, जनपद सुलतानपुर टाटा सोलर प्लांट सुलतानपुर की वेबसाइट की तरह फर्जी बेबसाइट बनाकर गूगल पर होस्ट किया है। गूगल पर सर्च करने पर यह बेबसाइट खुल जाती है। उसमें ऑनलाइन डिस्ट्रीब्यूशनशिप फार्म आ जाता है।

उसे ऑनलाइन भरने के करने के बाद आरोपित ने विभिन्न प्रकार के चार्ज के नाम पर फर्जी खातों में 12 लाख 1 हजार 770 रुपये का फ्राड किया। इसके अलावा वह पीड़ित से 40 लाख रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित ने शक होने पर साइबर क्राइम थाना में तहरीर दी थी।

दस एटीएम कार्ड और चार सिम बरामद:आरोपित के पास से 10 एटीएम कार्ड, चार सिम, पर्स और 300 रुपये नगद बरामद हुए हैं।

पढ़ें :- UPPSC APS 2023 : यूपीपीएससी ने अपर निजी सचिव की भर्ती रद्द की, 331 पदों के लिए एक भी अभ्यर्थी नहीं मिला योग्य
Advertisement