लखनऊ। भारतीय लोक कला, संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत को समर्पित “राष्ट्रीय लोक कला महोत्सव” का आयोजन वाइब्रेंट फोक आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी, लखनऊ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के सहयोग से सोमवार को आयोजित किया गया।
पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आजाद अधिकार सेना ने अब तक 55 प्रत्याशी किया घोषित, प्रचार प्रारंभ
कार्यक्रम का आयोजन सुशान्त गोल्फ सिटी के सेक्टर-1, अटलपुरी, नीलमथा, लखनऊ में हुआ, जहां प्रदेश के विभिन्न शहरों से आए लोक कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय लोक संस्कृति की विविधता और सुंदरता को जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध लोक गायिका वंदना मिश्रा, वरिष्ठ समाज सेविका हेमलता त्रिपाठी, राष्ट्रीय हिंदू सेना के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, कृष्ण देव त्रिपाठी, एवं सेवा भारती की मंजू सिंह दीदी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश के कई शहरों के कलाकारों ने पारंपरिक लोक गीत, संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया।
पढ़ें :- असदुद्दीन ओवैसी के सियासी बयान से चढ़ा सूबे का राजनीतिक पारा, बोले-'अब्दुल सिर्फ पंक्चर ही क्यों बनाए, वह भी बन सकता है यूपी का CM '