MI vs RCB IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) का 20वां मैच आज यानी 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम होगी। यह एक हाईवोल्टेज मैच होने वाला हैं, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए नजर आएंगे। इस मैच से पहले एक दिग्गज खिलाड़ी ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है। जिसकी जानकारी फ्रेंचाइजी ने खुद दी है।
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, बोले- प्रतिस्पर्धा करने से डरते हैं पश्चिमी देश
दरअसल, वुमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस विमेंस टीम की कोच चार्लोट एडवर्ड्स ने अपना पद छोड़ दिया है, क्योंकि चार्लोट एडवर्ड्स को इंग्लैंड विमेंस टीम का कोच बनाया गया है। एडवर्ड्स के कार्यकाल के दौरान मुंबई इंडियंस विमेंस ने WPL में जबरदस्त कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन सीजन में दो बार खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा- “चार्लोट एडवर्ड्स एक ऐसी लीडर रही हैं, जिनके लिए सभी के मन में तारीफ है। उन्होंने लड़कियों को अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस की विरासत को आगे बढ़ाया और खुशी दी। उन्होंने जो कुछ भी हमारी टीम के लिए किया है हम उसके आभारी हैं।”
फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हमें दो खिताब जिताने के लिए धन्यवाद। नई भूमिका के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।’ बता दें कि चार्लोट एडवर्ड्स की कोचिंग में साउथर्न वाइपर्स के साथ पांच विमेंस क्रिकेट सुपर लीग खिताब, साउथर्न ब्रेव के साथ द हंड्रेड और फिर मुंबई इंडियंस के साथ दो वुमेंस प्रीमियर लीग खिताब जीते थे। अब इंग्लैंड विमेंस टीम की कोच के रूप में उन्होंने नई जिम्मेदारी संभाली है। वह जॉन लुईस की जगह लेंगी।
Full
: https://t.co/kuDYRHsjNt — Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2025
पढ़ें :- BRICS Summit 2026 : पीएम मोदी, बोले- भारत बन रहा है अवसरों का नया केंद्र, चार देशों का समूह आज 21 की संख्या तक पहुंचा
चार्लोट एडवर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने इंग्लैंड की विमेंस टीम के लिए 23 टेस्ट मैचों में 1676 रन बनाए हैं, इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक भी निकले। उन्होंने 191 वनडे मैचों में अपने टीम का प्रतिनिधित्व किया और 5992 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 46 अर्धशतक शामिल रहे। इसके अलावा 95 टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनके नाम पर 2605 रन दर्ज हैं।