पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: सेवा भारती महराजगंज के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष किशोर मद्धेशिया के नई जिम्मेदारी संभालने पर नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सभासदों के साथ उनके प्रतिष्ठान पर पहुंचकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बृजेश मणि त्रिपाठी ने किशोर मद्धेशिया को फूलमाला पहनाकर मिठाई खिलाई और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
पढ़ें :- Basti News : जयपुरिया स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर वेदप्रकाश की दर्दनाक मौत, हादसा CCTV में कैद
इस दौरान बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि किशोर मद्धेशिया के नेतृत्व में सेवा भारती संगठन सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों को और मजबूती के साथ आगे बढ़ाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों का विस्तार होगा और जरूरतमंदों तक सेवा कार्यों की पहुंच और प्रभावी बनेगा।
किशोर मद्धेशिया ने मिले सम्मान और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
इस अवसर पर सभासद अनिल मद्धेशिया, धर्मात्मा जायसवाल, जयप्रकाश मद्धेशिया, अभय कुमार सहित सेवा भारती के पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट